Voice of Eastern India

नालंदा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क  
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा: 
मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के सिंगथु टाडापर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार तीन बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में चार वर्षीय ऋषिकेश कुमार और पंकज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक बच्चे ने खेत में कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे टाडापर सिंगथु ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे तभी खेत जुताई कर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे तीनों बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में दो बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की बाल बाल जान बची। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर मानपुर थाना सीओ बिहार शरीफ समेत कई सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों को समझाने में जुटी है। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।

सीओ लखेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे साइकिल से पढ़ने जा रहे थे तभी ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार सरकार द्वारा जो भी मुआवजा की राशि का प्रावधान है केंद्रों दिनों के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा।फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.