Voice of Eastern India

नवादा में यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश, लोगों ने भाजपा के झंडे डस्टबिन में फेंके


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: नवादा में यूजीसी एक्ट के विरोध को लेकर सवर्ण समाज के लोगों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने घरों से भाजपा के झंडे उतारकर डस्टबिन में डाल दिए और सड़क किनारे फेंककर विरोध जताया। यह अभियान सवर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री के नेतृत्व में चलाया गया।

राजेश कुमार श्री ने कहा कि सवर्ण समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन आंदोलनकारियों के साथ कथित तौर पर बर्बरता की जा रही है और उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के मौलिक और समानता के अधिकारों पर बात नहीं होगी, यूजीसी एक्ट वापस लेने तथा सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक भाजपा और प्रधानमंत्री का बहिष्कार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नवादा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। सोमवार को झंडे उतारे जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सवर्ण समाज के लोगों ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू करने की बात कही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.