Voice of Eastern India

खतरे के निशान से 59 सेमी दूर गंगा, निचले इलाकों में घुसा पानी


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान से महज 59 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जिले में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर निर्धारित है, जबकि जलस्तर 38.74 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से बरियारपुर के कृष्णानगर समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। 

हालांकि, जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गंगा का जलस्तर घटने लगा है, जिससे मुंगेर में भी आने वाले समय में थोड़ी राहत की उम्मीद है। वहीं, जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए तैयारियां पूरी रखने का दावा किया है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही जिले के निचले इलाकों में पानी का फैलाव लगातार जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में बरियारपुर प्रखंड का कृष्णानगर भी शामिल है, जहां बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। पानी बढ़ने की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो लोगों को घर की छत, सड़क या ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। 

हालांकि राहत की बात यह है कि जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गंगा के जलस्तर में कमी शुरू हुई है। ऐसे में मुंगेर में भी आने वाले दिनों में जलस्तर में गिरावट की उम्मीद जगी है। फिलहाल कृष्णानगर में बाढ़ का पानी फैल चुका है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का दावा कर रहा है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.