Voice of Eastern India

बिहार कांग्रेस में खींचतान जारी, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

पूजा शर्मा/पटना: बिहार कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान अब अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गई है। पार्टी ने 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश अनुशासन समिति की ओर से भेजे गए नोटिस में इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सभी नेताओं से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है।

नोटिस मिलने के बाद बिहार कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल और तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि संबंधित नेता पार्टी के नोटिस का क्या जवाब देते हैं। यानी कांग्रेस ने संगठन के भीतर असंतोष और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बिहार कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ रहा था। नाराज नेताओं ने आठ सितंबर को दिल्ली में आलाकमान के सामने प्रदर्शन भी किया था।

इसके अलावा कुछ नेताओं के सार्वजनिक बयानों और गतिविधियों को भी पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया। इसके बाद प्रदेश अनुशासन समिति ने संबंधित नेताओं से जवाब तलब किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 32 नेताओं के जवाब के बाद बिहार कांग्रेस में विवाद शांत होता है या संगठन के भीतर सियासी खींचतान और बढ़ती है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.