Voice of Eastern India

अखंडवासिनी मंदिर पहुंचे नीरज कुमार, बोले- कार्यकर्ताओं के…



जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद एमएलसी नीरज कुमार अखंडवासिनी माता के मंदिर पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद एमएलसी नीरज कुमार अखंडवासिनी माता के मंदिर पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

नीरज कुमार ने विनम्रता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार और निशांत कुमार को कमजोर करने की साजिश रचने वालों को पहचानने की जरूरत है। चुनाव के दौरान कुछ लोग अंदर से कह रहे थे कि हम हार जाएंगे, लेकिन हमें अपनी जीत का भरोसा था।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके प्रति प्रेम और विश्वास हमेशा बना रहे।

नीरज कुमार ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं और चाहने वालों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.