Voice of Eastern India

आधी रात महिला थाना पहुंचीं IPS भानु प्रताप सिंह की पत्नी, पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी



बिहार में आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार में आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस मामले में उनकी पत्नी ने भानु प्रताप पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने आधी रात महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आईपीएस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। आरोपी अधिकारी का पक्ष और पुलिस की विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.