भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में दीपावली की रात मंदिर में गाना बजाने के विवाद को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को रौंद दिया।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
आरा/संजय श्रीवास्तव: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में दीपावली की रात मंदिर में गाना बजाने के विवाद को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को रौंद दिया। इस घटना में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान दिनेश यादव (55) और कमलेश यादव (50) के रूप में हुई है। दिनेश पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। डॉक्टरों के मुताबिक, दिनेश के सीने पर स्कॉर्पियो चढ़ी थी और सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है।
जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों को टक्कर मारने के बाद उन्हें गाड़ी से 50 मीटर तक घसीटते रहे। किसी के सीने पर गाड़ी चढ़ गई, तो किसी के हाथ-पैर कुचल गए। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
