Voice of Eastern India

चातुर्मास महायज्ञ एवं विराट धर्म सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 1998के दशक की दिलायी याद



श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ एवं विराट धर्म सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क: कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के परसियां में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ एवं विराट धर्म सम्मेलन के आखिरी दिन पूर्णाहुति कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इस दौरान दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.जमा खान,पूर्व मंत्री सह एमएलसी संतोष सिंह,भभुआ विधायक भरत बिंद मौजूद थे।

संतो की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान मंच पर मौजूद विराट धर्म सम्मेलन में शामिल संतों का आशीर्वाद लिया।

बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा रही,जिसे नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में मैजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.