Voice of Eastern India

अब बिहार के मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग, अपराधी और घुसपैठियों को भी चेतावनी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : सीएम बनने के बाद पहली बार अररिया पहुंचे सम्राट चौधरी ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से बिहार के 213 प्रखंड में बिहार सरकार डिग्री कॉलेज खोलेगी। वहीं, मॉडल स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कोचिंग की भी सुविधा दी जाएगी। 

हर प्रखंड में मॉडल स्कूल 

सीएम ने आगे कहा कि बिहार के कुछ लोगों की चिंता रही है कि बिहार में शिक्षा कैसे सुधरेगी, हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज कैसे खुलेगा, हर प्रखंड में मॉडल स्कूल कैसे खुलेगा। इसकी पूरी व्यवस्था बिहार सरकार ने कर दी है और यह पूरी व्यवस्था बदल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में कही। 

अपराधी और घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराधी और घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार सुशासन के लिए जाना जाता है। फारबिसगंज में एयरपोर्ट के लिए जमीन का ब्योरा भेज दिया गया है। यहां अगले वित्तीय वर्ष में इस पर काम शुरू होगा। अररिया में इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही सीएम ने कहा बिहार में टोल टैक्स सिर्फ कमर्शियल वाहनों पर लगेगा, प्राइवेट गाड़ी टोल फ्री होंगे। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.