Voice of Eastern India

आज पटना समेत कई जिलों में उमस से बढ़ेगी परेशानी, भारी बारिश का…


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आज राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज रोहतास, औरंगाबाद, गया और नालंदा के कुछ हिस्सों में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा 

गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी लेकिन शाम में ठंडी हवा चल सकती है। अगर हम बीते 24 घंटे की बात करें तो बगहा, बेतिया, रक्सौल, सीतामढ़ी, नालंदा, औरंगाबाद और सुपौल में तेज बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। कोसी, गंडक, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं और कोसी बराज से आज सुबह 6 बजे 1 लाख 53 हजार 550 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बिहार के मौसम में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में बादल आते-जाते रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी, जबकि सप्ताह के अंत तक कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने से उमस बनी रहेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.