Voice of Eastern India

आज बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में 41 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज दिख रहा है। दक्षिण बिहार के कई जिले तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में रहे। वहीं, उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में पारा 41 डिग्री के पार चला चला गया है। रोहतास का पारा 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बक्सर में 42.7 डिग्री और कैमूर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण और शिवहर में 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे में राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है।

अगले कुछ दिनों का मौसम

10 और 11 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 12 और 13 जून को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी-पानी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। जबकि, 13 जून के बाद पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 10 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी।

कैसा रहेगा पटना का मौसम 

पटना में मंगलवार को दिन के समय उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि शाम या रात के समय आंशिक बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि तेज हवा के कारण लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.