कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्थर की खदान में मजदूरों पर गिरी विशाल चट्टान, बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह तब हुई जब बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में विशालकाय चट्टान ढह गई. जिसके नीचे दबकर बिहार के 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई. कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह-सुबह जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे. तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों पर आ गिरी. जिस समय खदान में काम चल रहा था साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो से नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में झारखंड HC में CID, SIT टीम की DSP, इंस्पेक्टर की उपस्थिति में सुनवाई
