कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला, FIR के बाद गिरफ्तारी पर सवाल; सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना – पटना सिविल कोर्ट में शनिवार को फैसल खान उर्फ खान सर के सरेंडर करने की अटकलें थीं, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वे कोर्ट नहीं पहुंचे। समय समाप्त हो जाने के कारण उसी दिन सरेंडर संभव नहीं हो सका। अब अगला मौका सोमवार को मिलेगा, क्योंकि रविवार को कोर्ट बंद रहता है।
हाईलाइट्स –
- शनिवार को कोर्ट में नहीं पहुंचे खान सर, सरेंडर टला
- FIR के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर सवाल
- वकील बोले- मामला बदले की भावना से दर्ज किया गया
- अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने की तैयारी
- सोमवार को कोर्ट में सरेंडर की संभावना
FIR के बाद 24 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
मामले में FIR दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच कोचिंग विवाद को लेकर तनाव और चर्चा और बढ़ गई है। कई पक्षों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वकील का दावा- फंसाने की कोशिश, अग्रिम जमानत की तैयारी
खान सर के वकील का कहना है कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है और उनके मुवक्किल को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि सुरक्षा के तहत गार्ड्स ने हवा में फायरिंग की थी और कोई घायल नहीं हुआ। इसी आधार पर वे अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने की तैयारी में हैं।
इसे भी पढ़ें – राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान: अस्पताल व्यवस्था, सुरक्षा कटौती और शिक्षकों के विवाद पर सरकार को घेर
