न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया है। सरकार की तरफ से प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया था लेकिन अब उन्हें दिल्ली के लिए विरमित कर दिया गया।
नई दिल्ली में पोस्टिंग
बता दें कि, बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति कर दिया है। प्रीतम कुमार वर्तमान में बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आप्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर (HR & Admin) के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें वर्तमान पद से अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से विरमित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है।
