Voice of Eastern India

दिवाली-छठ पर बिहार आने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़, टॉयलेट में सफर करने की मजबूरी 



दिवाली और छठ पूजा को लेकर दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
दिवाली और छठ पूजा को लेकर दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दिवाली और छठ पर्व के मौके पर लोगों में घर लौटने की होड़ मची हुई है।

स्थिति ऐसी है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। एक बोगी में 72 सीटों पर 200 से भी ज्यादा यात्री सवार होकर सफर कर रहे हैं। रिजर्वेशन होने के बावजूद यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सिर्फ यही नहीं कई यात्री तो टॉयलेट और बाथरूम में बैठकर भी सफर करने को मजबूर हैं। टॉयलेट के अंदर 5 से 7 यात्री सफर करने को मजबूर हैं। वहीं एक-एक सीट पर 8 से 10 यात्री बैठकर सफर कर रहे हैं। 

यात्रियों का आरोप है कि दोगुना पैसा खर्च करने के बाद भी लोगों को सीट नहीं मिल रही है। कई यात्री तो पिछले 15 घंटे से ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।

दूसरे शहरों से बिहार लौट रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है स्टेशन से लेकर ट्रेनों के अंदर  हर तरफ अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। त्योहार पर घर पहुंचने की मजबूरी के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.