Voice of Eastern India

नवादा में तीन डिसमिल जमीन के लिए उमड़ी भीड़, डीएम ने कहा अब कल से…



बिहार के नवादा में तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा में तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी रवि प्रकाश खुद चैंबर से बाहर निकले और अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला।

इसके बाद डीएम रवि प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोगों से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करने के लिए समाहरणालय में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी अपने संबंधित अंचल कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।

डीएम ने बताया कि शनिवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम में भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही आवेदन जमा करें, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.