Voice of Eastern India

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक



बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार गोवा स्थित आवास पर उनका कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया।

सीएम सम्राट चौधरी ने नाना पाटेकर के निधन को बेहद हृदयविदारक और दुखद बताया है। उन्होंने कहा- भारतीय फिल्म जगत ने एक महान और बहुमुखी कलाकार खो दिया है। नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति देने की भी उन्होंने कामना की। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के शानदार अभिनय और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- ॐ शांति।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.