Voice of Eastern India

पटना में लॉ छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, हॉस्टल में रहकर कर रही थी तैयारी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा / पटना: पटना में लॉ की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी हुई पाई गई। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है और वह वर्ष 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

10 दिन पहले ही लौटी थी गांव से

जानकारी मिली है कि सोमवार रात श्रुति खाना खाकर सो गई थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। दोस्त ने उससे कहा था- ‘कुछ गलत मत करना। अपने माता पिता के पास चली जाओ।’ फिर श्रुति ने अपने दोस्त से कहा था कि ‘मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते। यहां रहकर वो NEET की तैयारी करती थी। कोर्स समाप्त होने के बाद अपने गांव चली गई थी और 10 दिन पहले ही वहां से लौटी थी। 

कोई लड़का कर रहा था परेशान

जानकारी मिली है कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 A/26 की है। शव मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम पहुंची है। छात्रा की लाश मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल की दूसरी लड़कियों से भी पूछताछ चल रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.