Voice of Eastern India

पटना में सियासी संग्राम! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग



सभी लेफ्ट संगठन—AISF, AIYF, CPI, AITUC और बिहार महिला समाज ने पटना में आज जमकर प्रदर्शन किया। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
सभी लेफ्ट संगठन AISF, AIYF, CPI, AITUC और बिहार महिला समाज ने पटना में आज जमकर प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर के पास जुटे।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर लोक भवन मार्च करने की भी कोशिश की। दमदार हंगामे को बीच प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सरकार की वैधता पर सवाल उठाए।

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और सरकार की आलोचना भी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम डरने वाले नहीं हैं। लाठीचार्ज, वाटर कैनन या फिर पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

सीधे तौर पर कहें तो सोमवार को पटना की सड़कों पर बढ़ते प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.