Voice of Eastern India

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त






विनय कुमार










एक्सक्लूसिव





बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.
























न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक में दोनों नियुक्तियों पर सहमति बनी. बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए.

त्रिपुरारी शरण की जगह संभालेंगे पद
मुख्य सूचना आयुक्त का पद पिछले कुछ समय से रिक्त था. पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल जून में पूरा हो गया था. अब उनकी जगह विनय कुमार यह जिम्मेदारी संभालेंगे. विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डीजीपी के तौर पर उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है. हालांकि, इससे पहले ही उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त के पद की जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है. पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति दी. 
 
















संबंधित सामग्री






Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.