Voice of Eastern India

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ी RJD, इस दिन थामेंगे भाजपा का दामन 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता एवं सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने इस्तीफे की घोषणा की और बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा तथा ज्ञापन RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सौंप दिया है।

अर्जुन राय ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से यह निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अपने अगले राजनीतिक कदम की भी घोषणा कर दी।

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2026 को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके भाजपा में शामिल होने को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अर्जुन राय के RJD छोड़कर BJP में जाने से सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों की राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। वहीं, उनके इस फैसले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं का भी इंतजार है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.