Voice of Eastern India

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब …


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि संजय झा और नीरज कुमार फरक्का बराज को लेकर लगातार ग़लत बयानी कर रहे हैं। हसुआ के ब्याह में खुड़पी का गीत गा रहे हैं। पिछली बार जब फरक्का बांध का समझौता हुआ था तो इसका पुरजोर विरोध लालू यादव, राबड़ी देवी और तत्कालीन जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह ने किया था।

बिहार फरक्का बाँध का लगातार दंश झेल रहा है। जिस पानी का इस्तेमाल खेती उद्योग में इस्तेमाल होना चाहिए था वो नहीं हो सका तो बांग्लादेश को जा रहा था। संजय झा आख़िर किससे मांग कर रहे हैं। केंद्र में भी उनकी सरकार बिहार में भी उन्हीं की सरकार, आख़िर मांग किससे कर रहे हैं संजय झा।

अगर वो चाहते हैं की फरक्का बराज का विरोध कर रहे हैं तो इस मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाइये। पूरा विपक्ष का सांसद आपके साथ है। हम पूछते हैं संजय झा से की अगर केंद्र सरकार आपकी बात नहीं मानती तो क्या आप सरकार से अपना समर्थन वापस लेंगे? 

उन्होंने आगे कहा कि फरक्का बराज पनामा बराज के समान है। फरक्का बराज बिहार के लिए वरदान है फरक्का बराज समुंदर रास्ता भी है। गंगा अब मर रही है। गंगा को बचाना है तो बांग्लादेश को पानी नहीं देना होगा। नेपाल से रिश्ते को मजबूत करता है फरक्का बराज।

संजय झा तो नए-नए नेता पैदा हुए हैं। वो तो 1996 में अरुण जेटली के ऑफिस में स्टाफ थे। नीतीश कुमार तो लोकसभा के सदस्य थे। उनका एक बयान बताइए अगर उन्होंने उस वक़्त फरक्का को लेकर विरोध किया था।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.