Voice of Eastern India

बिहार के इस सेतु पर 28 अगस्त से आवागमन बंद, जानिए यातायात के लिए सरकार की व्यवस्था 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शंभू भगत/भागलपुर: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 28 अगस्त की मध्य रात्रि से आवागमन बंद हो जाएगा पुल बंद होने के बाद लोगों के लिए जलमार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि जलमार्ग के जरिए आवागमन के लिए ज्यादातर बड़ी जहाजों का परिचालन कराया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी कम हो। हालांकि गंगा के जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगर गंगा का पानी डेंजर लेवल से ऊपर पहुंचता है तो सुरक्षा के मद्देनजर नावों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में जलस्तर की स्थिति के अनुसार ही जलमार्ग का संचालन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.