Voice of Eastern India

बिहार के इस स्टेशन से जसीडीह के बीच चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: देवघर श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने जसीडीह से आरा के बीच विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पटना होकर संचालित होगी, जिससे देवघर आने-जाने वाले कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरा और जसीडीह के बीच प्रत्येक रविवार विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल सेवा 9, 16, 23 और 30 अगस्त 2026 को उपलब्ध रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मेला अवधि में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। स्पेशल मेमू ट्रेन के परिचालन से जसीडीह, पटना और आरा के बीच यात्रा अधिक आसान होगी तथा भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, 03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) प्रत्येक रविवार को आरा से रात 12:15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वहीं, 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) जसीडीह से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी।

दोनों विशेष मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.