Voice of Eastern India

बिहार के कई जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, आंधी-पानी से भी बचने की चेतावनी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में आज भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई गई है। आज गुरवार 4 जून को सुबह से वातावरण गर्म है। पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम बेहद गर्म रहेगा। गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप से परेशानी काफी बढ़ेगी। दूसरी ओर उत्तर बिहार के जिलों में तेज हवा के साथ बारीश और ठनका के आसार हैं। कल पांच जून से राज्य में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है तो अगले चार-पांच दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने की चेतवानी दी है। अगले 6 दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सिसय रहने की संभावना है।

दक्षिण और मध्य बिहार में बढ़ेगी उमस

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज पटना सहित दक्षिण-मध्य बिहार के जिले गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कल से इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पारा चालीस डिग्री के पार जा सकता है। इससे उमस बढ़ेगी जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.