Voice of Eastern India

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर, जबकि उत्तर-मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस कड़ी में मौसम विभाग ने 30 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की पूरी संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, पटना, गया भागलपुर सहित दक्षिण और मध्य बिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

हवा और बिजली से सावधान 

उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.