Voice of Eastern India

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुआवजे पर होगा बड़ा फैसला


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी, जिसमें कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के एजेंडों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी शाम 5:45 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। सीएम सम्राट ने यह ऐलान फुलवारीशरीफ के ग्राम-नदियावां में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम के मौके पर किय। 

किसानों के मुआवजा पर फैसला 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘मैं आप लोगों को और आश्वस्त करता हूं कि किसी को दिक्कत नहीं होगी। एक तो किसानों के मुआवजा के लिए आज ही कैबिनेट से कुछ फैसले लूंगा। किसानों जो मुआवजा आज मिल रहा है, उससे अधिक मुआवजा देने का काम हमारी सरकार करेगी।’

शादी या विपदा के लिए सरकार देगी पैसे 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘अगर किसी किसान, भूमि मालिक के घर में शादी हो या कोई विपदा हो तो मैंने वो पॉवर भी जिलाधिकारी को दिया है कि शादी-विपदा के लिए पैसा बिहार सरकार देने का काम करेगा। ताकि उनके घरों में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं आए।’

पिछली बार 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी थी मुहर

पिछले सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी थी। इनमें सबसे चर्चित फैसला जमीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी का रहा। सरकार ने गांवों में जमीन मापी का शुल्क 500 रुपये प्रति खेसरा से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति खेसरा कर दिया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति खेसरा कर दिया गया है। अब सबकी नजरें आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां कई और अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। 
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.