Voice of Eastern India

बिहार में दारोगा की वर्दी में तलवारबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच शुरू


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर : 
बिहार के मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने की ड्यूटी में तैनात एक दरोगा वर्दी में तलवारबाजी का करतब दिखाने लगे। उसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तलवारबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कांटी थाना में पदस्थापित दरोगा मोहम्मद खान उर्फ मुस्तकीम का बताया जा रहा है, जो मुहर्रम जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लेकर करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।

मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात थे दारोगा

जानकारी के अनुसार, संबंधित दरोगा की मुहर्रम जुलूस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। दरोगा भीड़ में दोनो हाथों में तलवार लेकर अचानक करतब दिखाने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका तलवार से करतब दिखाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो की जांच शुरू

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.