Voice of Eastern India

बिहार में लागू होगी ई-कैबिनेट व्यवस्था, डिजिटल होगा कैबिनेट का पूरा कामकाज



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के औद्योगिक विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के औद्योगिक विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फरवरी 2027 में बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर सरकारी कामकाज को तेज, पारदर्शी और कागज रहित बनाने के लिए राज्य में ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बिहार फाउंडेशन की नई वेबसाइट और बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही ई-कैबिनेट व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने कहा कि बिहार में अब तक करीब 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं।

इस दौरान ‘बिहार है तैयार’ कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश-विदेश में संचालित बिहार फाउंडेशन के सभी 55 चैप्टरों के प्रतिनिधि कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी बिहारियों से अपील की है कि वे फरवरी 2027 में होने वाले बिहार बिजनेस कनेक्ट से जुड़ें और अपने-अपने देशों एवं क्षेत्रों के उद्योगपतियों तथा निवेशकों को भी बिहार में निवेश के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों की स्थापना और रोजगार सृजन की काफी संभावनाएं हैं। प्रवासी बिहारियों के संपर्क, अनुभव और संसाधन राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.