न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना: शराबबंदी के बावजूद बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बड़ा इजाफा हुआ है। NCAER की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 11 हजार से बढ़कर करीब 28 हजार हो गया है।
रिपोर्ट के आंकड़ों ने शराबबंदी की सफलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शराबबंदी के बाद भी अपराध में कमी नहीं आने को लेकर राज्य में बहस तेज हो गई है। इसके अलावा शराब की जगह ड्रग्स और नशीले पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की गई है। इस रिपोर्ट में शराबबंदी से राज्य के राजस्व पर पड़े असर का भी जिक्र किया गया है।
अब सरकार की शराबबंदी नीति और उसके असर को लेकर विपक्ष सवाल उठा सकता है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने के आंकड़ों ने बिहार में नई राजनीतिक बहस छेड़ी है। शराबबंदी से अपराध कम होने के दावे पर रिपोर्ट के आंकड़ों से सवाल खड़े हो रहे हैं।
