पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की बड़ी छापेमारी की गई है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की बड़ी छापेमारी की गई है।
जानकारी मिली है कि सहरसा में तैनात अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी जारी है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक साथ कई परिसरों में की यह कार्रवाई की है।
खबर है कि सहरसा, दानापुर के गोला रोड और पटना के महेश नगर में इस जांच एजेंसी ने रेड मारा है।
इसके अलावा अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित परिसर भी SVU के निशाने पर है। छापेमारी के दौरान अब तक करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद किये गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।
इस कड़ी में कई ठिकानों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है।
