Voice of Eastern India

बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई


न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना :
बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कारा प्रशासन और जिला प्रशासन ने बीते शनिवार को संयुक्त रूप से बेऊर जेल में छापेमारी की थी।

जेल के अंदर संगठित गिरोह चलाने का आरोप 

मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार झा पर जेल के अंदर संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगा था। इसके बाद यह छापेमारी हुई थी। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जेल सुप्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

बंदियों की शिकायत पर हुई थी छापेमारी

कैदियों की तरफ से शिकायत की गई थी, जिसमें कहा गया था कि जेल के अंदर रुपए देने पर सुविधा मुहैया कराने का आरोप लगाया गया था। आरोप के मुताबिक, जेल में बंदियों से सुविधा के नाम पर रुपए लिए जा रहे थे। जिन बंदियों की ओर से रुपए नहीं दिए जाते थे, उन्हें सेल में डाल दिया जाता था।

अवैध तरीके से चलाते थे मेस 

इसके अलावा अवैध तरीके से निजी मेस चलाया जा रहा था। 500 रुपए में 800 मिली लीटर सरसों तेल, 200 रुपए किलो सब्जी बेची जा रही थी। कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.