Voice of Eastern India

बेतिया पुलिस की बड़ी करवाई, बड़े वारदात की प्लानिंग करते 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सागर शुक्ला / बेतिया :
बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे सात युवकों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 565/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर छापा

सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बेखबरा बिन टोली वार्ड संख्या-07 में कुछ युवक हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

गिरफ्तार युवकों के नाम 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में नितेश कुमार (19 वर्ष), बिरजन कुमार (22 वर्ष), मिंटू कुमार (19 वर्ष), रंजीत कुमार (25 वर्ष), श्री मुखिया (24 वर्ष), ललबाबू कुमार (19 वर्ष) तथा दिनेश कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं।

हथियार बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक ड्राइगर चाकू एवं चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, अनुज कुमार ओझा, रमेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी और थाना रिजर्व बल शामिल रहे।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.