Voice of Eastern India

मदद के लिए दौड़ी पुलिस की गाड़ी, तभी सामने आ गई नीलगाय और फिर…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में देर रात सड़क हादसे की सूचना पर रवाना हुई पुलिस टीम खुद हादसे का शिकार हो गई। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप नीलगाय को बचाने के प्रयास में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। 

सड़क पर आ गई नीलगाय 

देर रात एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सरकारी वाहन से मौके के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन का संतुलन खो दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हादसे के कारणों की जुटाई जा रही जानकारी 

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और उनका इलाज मॉडल सदर अस्पताल में जारी है। यह हादसा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप हुआ, जहां सड़क हादसे की सूचना पर जा रही पुलिस टीम खुद दुर्घटना का शिकार हो गई।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.