न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आज देशभर में भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने भी रक्षाबंधन मनाया. हर साल की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने खान सर की कलाई पर रक्षासूत्र के रूप में राखी बांधी. इसमें कई पूर्व छात्र और छात्रायें भी शामिल हुई. इस दौरान मौके पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली. खान सर का हाथ हजारों राखियों से पूरी तरह भर गया. इसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में H1N1 की दस्तक, 24 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
