Voice of Eastern India

लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, वारिसलीगंज में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार


न्यूज़11 भारत 
नवादा/डेस्क:
नवादा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सन्नी कुमार, रविरंजन कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अडानी सीमेंट फैक्ट्री के पास नीम के पेड़ के समीप छापेमारी कर तीनों को रंगे हाथों पकड़ा. पुलिस ने इनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर व पते से संबंधित एक पन्ने का डेटा बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कर शव को खेत में छुपाया, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार 

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.