Voice of Eastern India

‘वोट चोरी नहीं, जनता ने चोरों को वोट देना छोड़ा’, बेगूसराय में राहुल गांधी पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह



केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए बेगूसराय में एक बड़ा बयान दिया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पवन बंधु सिन्हा/बेगूसराय:
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए बेगूसराय में एक बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी को आड़े हाथो लेते हुए कहा है की देश मे वोटो की चोरी नहीं हो रही है बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना छोड़ दिया है। अगर वोट की चोरी होती तो केरल के चुनाव को रद्द कर देना चाहिए क्यूंकि केरल के गृह मंत्री ने कहा है कि अगर केरल मे एसआइआर नहीं होता तो उनकी सरकार नहीं बनती। गिरिराज सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं जहां-जहां उनकी सरकार है वहां की सरकार को रद्द क्यों नहीं कर देते।

गिरिराज सिंह ने राहुल गाँधी के उस दाबे को खारिज कर दिया है, जिसमें राहुल गाँधी लगातार एसआइआर मे गड़बड़ी की बात कह रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त सबसे ज्यादा वक्त राहुल गांधी ने बिहार में ही दिया था। उनके कार्यकर्ता गांव-गांव में मौजूद हैं पर एक भी गड़बड़ी उजागर नहीं कर सके। 

गिरिराज सिंह ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान मे टुकड़े टुकड़े गैंग द्वारा दस लाख लोगों की संभावित रैली के संबंध मे कहा की उन्हें शक है की कल राहुल गाँधी पहले की तरह अराजक स्थिती पैदा ना कर दें। इसके पहले भी राहुल गाँधी प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन के अलावा प्रसार भारती के आवास को घेर कर आराजक स्थिति पैदा कर चुके हैं, कल भी राहुल गांधी के द्वारा अराजक स्थिति पैदा की जा सकती है। 

वहीं गिरिराज सिंह ने बैलेट पर चुनाव के संबंध मे कहा की त्रिपुरा मे ग्राम सभा की लगभग साढ़े चार हजार सीटों पर चुनाव हुआ, मात्र चौदह सीट पर क्यों सिमट गए राहुल गाँधी। वहीं विधान सभा की 28 सीटों पर होने वाले चुनाव मे मात्र एक सीट पर क्यों जीते। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में वोटो की चोरी नहीं हो रही है बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना छोड़ दिया है। वहीं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के रिजीम चेंज करने के बयान पर भी खूब खड़ी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सत्ता मे जब तक रहेंगे तब तक उनके ऊपर गरीबो का आशीर्वाद रहेगा। ग्रासिम ने बताया कि 2 तारीख को वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिकार रैली बेगूसराय में निकालेंगे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने सरदार पटेल के जयंती के मौके पर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरदार पटेल को भूलाना चाहती है। उनकी याद को भुलाना चाहती है। वोट चोरी तो कांग्रेस ने की थी सरदार पटेल से, जीरो वोट वाले को प्रधानमंत्री और सरदार पटेल को हटा दिया गया। वोट चोर कांग्रेस आज नहीं बहुत पहले किया। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.