न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
साकेत कुमार / पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उससे पहले उन्होंने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 5-6 महीनों से हमें वेतन नहीं मिल रहा था। हमने जब आपके सामने बात कही तब हमें वेतन मिला और मंत्रियों और विधायकों को भी वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार चाहे तो वेतन बंद कर दे कोई दिक्कत नहीं है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार अब वेतन देने की स्थिति में भी नहीं है। सरकार कंगाल हो चुकी है सरकार का खजाना खाली हो चुका है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, मदरसा के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा ठेकेदार को पैसा भुगतान करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। सरकारी कर्मचारी किसी भी विभाग के हो उनको पैसा नहीं मिल रहा है। वेतन पेंशन देने लायक पैसे नहीं है। इन लोगों ने खजाना को खाली कर दिया है। उन्होंने कहा सरकार से सवाल लगातार पूछ रहे हैं। बिहार में करप्शन पूरी तरह से पनप रहा है। कहीं भी जाइए बिना पैसे का काम नहीं होता है। कोई कार्रवाई नहीं होती है। सरकार बिहार में है या नहीं है यह भी नहीं लग रहा है।
तेजस्वी से पूछा गया कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि तेजस्वी को वेतन मिल रहा है इस पर उन्होंने सरकार को बड़ा जवाब दिया है। तो उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है वेतन बंद करना तो मेरा वेतन बंद कर दे। उन्होंने कहा कि आज सरकार को वेतन पर चर्चा करनी पड़ रही है यह स्थिति है खजाने की। अशोक चौधरी के बयान पर की जो फाइनेंशियल क्राइसिस से वह 15 से 1 महीने में ठीक हो जाएगा। तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कहा कि अगले 4 साल में भी नहीं होगा।
