Voice of Eastern India

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, बिहार में अब इन वाहनों पर नहीं लगेगा टोल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में वाहन मालिकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, अब राज्य में निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार के अररिया में की है। यानी बिहार सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब निजी वाहन मालिकों को अधिक बोझ नहीं दिया जाएगा। केवल निर्धारित श्रेणी के वाहनों पर ही यह नियम लागू होगा।  

कैबिनेट मीटिंग में हुआ था निर्णय

बता दें कि सम्राट कैबिनेट की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नेशनल हाईवे की तरह स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स देना होगा। इसके लिए बिहार पथ कर नियमावली, 1979 की संबंधित धाराओं में जरूरी संशोधन भी किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तस्वीर साफ की है कि यह नियम किस पर लागू होगा। क्योंकि कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद लोगों में कन्फ्यूजन वाली स्थिति थी। इस दिन सीएम ने कन्फ्यूजन वाली स्थिति को साफ कर दिया।  

कमर्शियल वाहनों पर लगेगा टोल टैक्स

मुख्यमंत्री ने कहा, “कमर्शियल गाड़ियों पर टोल टैक्स तो लगना ही चाहिए, लेकिन जो परिवार के लोग घूमते हैं उनको हमारी सरकार जरूर राहत देगी। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। टोल टैक्स पर कोई दुविधा नहीं है। जो प्राइवेट गाड़ियां होंगी उस पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन जो कमर्शियल गाड़ियां होंगी उससे टोल टैक्स लिया जाएगा। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.