Voice of Eastern India

अनंत सिंह की पत्नी पर एक और एक्शन, अब खाली करना होगा सरकारी आवास



JDU ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन लिया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
JDU ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन लिया है। मोकाम की पूर्व विधायक नीलम देवी को अब पटना का सरकारी आवास खाली करना होगा। इसके लिए बिहार सरकार ने नोटिस भेजा है। बिहार सरकार ने पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

जान लें कि JDU ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में की है। अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

JDU की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अनंत सिंह ने पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया। उन पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और विरोधी दल के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने का भी आरोप है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.