Voice of Eastern India

आज मुंगेर दौरा पर सीएम सम्राट, खाते में ट्रांसफर होगी अगस्त की पेंशन


न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
बिहार में चल रही बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्टिव हैं। सम्राट चौधरी आए दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर रहे हैं और बाढ़ की स्थित पर नजर रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में आज 10 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम भीम बांध का निरीक्षण करेंगे। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को अगस्त की पेंशन राशि का ट्रांसफर किया जाएगा। आइए जानते हैं सीएम सम्राट चौधरी के आज का कार्यक्रम।

सीएम सम्राट चौधरी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पटना से मुंगेर और अन्य स्थानों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:50 बजे लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान से हुई। यहां से सीएम स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए केएम कॉलेज, बेलारी, असरगंज (भागलपुर) पहुंचे।

इसके बाद सुबह 10:50 बजे केएम कॉलेज से सड़क मार्ग के जरिए लखनपुर निजी आवास के लिए प्रस्थान किया। 11:05 बजे लखनपुर पहुंचने के बाद 11:30 बजे सड़क मार्ग से बीएनआर कॉलेज, पावती नगर, तारापुर, मुंगेर के लिए रवाना हुए।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.