सारण जिले के सोनपुर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार का विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला आज 22 नवंबर से शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 5 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे. समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव और पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता समेत कई मंत्री, मुख्य सचिव और राज्य सरकार के वरीय अधिकारी शामिल होंगे.
सारण जिले के सोनपुर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा. 32 दिनों तक हरिहर क्षेत्र में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.
आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में देशभर के कलाकार अपनी कला दिखायेंगे. वहीं लाइट एंड साउंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक प्रस्तुतियां मेले की रौनक बढ़ाएगी. इसके अलावा भागवत कथा, रामलीला, गंगा आरती, नौका दौड़, कुश्ती और पतंगबाजी मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
मेला में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए स्विस कॉटेज में ठहरने की विशेष व्यवस्था की जा रही है. वहीं मेले में पर्यटन विभाग का विशेष पवेलियन भी तैयार होगा.
एक बार फिर सोनपुर मेला देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार है. सोनपुर मेले में बिहार की संस्कृति और विरासत की भी भव्य झलक देखने को मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी घमासान! राजद समर्थकों ने ब्रिज पर लगे पोस्टर फाड़े, वीडियो वायरल
