जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।
सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौके पर आगामी 24 नवंबर को प्रस्तावित सुशासन दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दिन सुशासन दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित ऑनलाइन बैठक में भी नीतीश कुमार शामिल हुए।
बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। इसके अलावा ललन सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस खास मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और सुशासन दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
