Voice of Eastern India

पटना में जुटेंगे 500 हृदय रोग विशेषज्ञ, आज से शुरू होगा कार्डिकॉन 2026



पटना में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई), बिहार चैप्टर के 32वें वार्षिक सम्मेलन कार्डिकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम और आधुनिक उपचार तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए पटना में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई), बिहार चैप्टर के 32वें वार्षिक सम्मेलन कार्डिकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 

होटल मौर्या में 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य आयोजन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा। इस वर्ष सम्मेलन का थीम ‘प्रिवेंशन टू इंटरवेंशन’ (रोकथाम से उपचार तक) रखा गया है। 

सीएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष एवं एम्स पटना के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभागाध्यक्ष और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार के अनुसार इसमें बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 500 हृदय रोग विशेषज्ञ, कार्डियक सर्जन और सामान्य चिकित्सक शामिल होंगे। 

सम्मेलन का शुभारंभ 31 अक्टूबर शाम चार बजे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करेंगे। इस दौरान हृदय रोगों की शुरुआती पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों, जटिल एंजियोप्लास्टी, हार्ट फेल्योर, हार्ट सर्जरी और हृदय रोगों से बचाव के उपायों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। खास बात यह है कि बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन ने सम्मेलन को डॉक्टरों के लिए आठ सीएमई क्रेडिट आवर्स की मान्यता दी है।

पीजी छात्रों के लिए भी विशेष सत्र

कार्डिकॉन 2026 में स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें वरिष्ठ परीक्षक और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ छात्रों को हृदय रोगों के निदान और उपचार से जुड़ी जानकारी देंगे। बिहार के वरिष्ठ चिकित्सक भी अपने व्याख्यान और केस प्रेजेंटेशन के माध्यम से अनुभव साझा करेंगे। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.