Voice of Eastern India

बख्तियारपुर का नाम नीतीश पुरम किए जाने की मांग पर भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, कहा- भारत का नाम बदलकर…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायकभाई वीरेंद्र ने बख्तियारपुर का नाम नीतीश पुरम किए जाने की मांग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ठीक है भारत का नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दो और इसी तरीके से सब जगह का नाम बदल दो। क्या स्थिति आ गई है, देख लीजिए लोग यहां नाम बदलने की बात कर रहे हैं। बिहार में बेरोजगारी है, बिहार में पलायन है, बिहार में लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है। इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। लोग यहां नाम बदलने पर चर्चा कर रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

बिहार में शराबबंदी पर 20000 करोड़ का घाटा होने के बाद भी शराबबंदी कानून जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के द्वारा एक पॉडकास्ट में दिए गए अभियान पर कहा कि बिल्कुल हम लोग भी साथ थे लेकिन हम मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं कि जो लोग शराब बंदी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं उन्हें सीधा कानून बनाकर फांसी के तख्ते पर चढ़ा दीजिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में खाकी और खादी दोनों मिलकर शराबबंदी कानून का बर्बाद कर रहे हैं और शराबबंदी कानून को विफल कर रहे हैं। सम्राट चौधरी द्वारा यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार ने हमें मुख्यमंत्री नहीं बनाया हमारी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही कहा है कि किसी को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला उसकी पार्टी के बड़े नेता लेते हैं इसमें कहीं कोई गलत उन्होंने नहीं कहा है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.