Voice of Eastern India

बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार



पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। 




एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विकाश कुमार/बाढ़:
पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस, निर्माण उपकरण और 62,000 रुपये नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित चार धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया है।

​एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे स्थित करकटनुमा दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय तथा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

​बरामदगी:

  • ​5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 6 ट्रिगर व 2 मैगजीन
  • ​10 जिंदा व कई मिसफायर कारतूस
  • ​3 बेंच मशीन, ड्रिल मशीन, 2 कटर, 23 हेक्सा ब्लेड, छेनी, हथौड़े व अन्य उपकरण
  • ​62,000 रुपये नकद

​पुलिस ने बाढ़ थाना कांड संख्या 618/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.