Voice of Eastern India

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली



बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली होने जा रही है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली होने जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से नवंबर के आखिरी सप्ताह तक बहाली का विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है। इस भर्ती के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य विभाग में होने वाली इस बहाली में कई तरह के पद शामिल हैं। विभाग में स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लॉक एमएनई, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर और अकाउंटेंट समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की तैयारी चल रही है। इन सभी पदों को मिलाकर 11 हजार से अधिक रिक्तियां हैं।

विभाग की योजना है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाए, ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

अगले छह महीने में पूरी होगी बहाली प्रक्रिया

जानाकरी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का सिलसिला केवल इन पदों तक सीमित नहीं रहेगा। विभाग की ओर से अन्य रिक्त पदों का भी आकलन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में उन पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभाग का लक्ष्य है कि अगले छह महीने के भीतर सभी बहाली प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाए। इससे सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.