शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल होंगे.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधान परिषद में आज नव निर्वाचित 8 एमएलसी शपथ ग्रहण करेंगे. दोपहर 12:30 बजे एनेक्सी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. शपथ ग्रहण को लेकर विधान परिषद में तैयारियां पूरी हो गयी है. विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे.
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल होंगे. वहीं राज्य के कई मंत्री भी मौके पर उपस्थित रहेंगे.
कौन-कौन से 8 MLC लेंगे शपथ?
निर्वाचन क्षेत्र नवनिर्वाचित सदस्य पार्टी
- पटना स्नातक नीरज कुमार जदयू
- दरभंगा स्नातक अनिल कुमार झा राजद
- तिरहुत स्नातक बंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय
- कोसी स्नातक डॉ. एनके यादव भाजपा
- पटना शिक्षक डॉ. संजीव कुमार राजद
- दरभंगा शिक्षक सुरेश प्रसाद राय जन सुराज
- तिरहुत शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा
- सारण शिक्षक डॉ. राहुल राज निर्दलीय
इसे भी पढ़ें: नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई! 3 युवक भेजे गए जेल; 150 अज्ञात लोगों FIR
