Voice of Eastern India

बिहार से चलने वाली इस ट्रेन का टाइम टेबल जारी, मशरक और गोपालगंज में भी रुकेगी गाड़ी 



दीपावली एवं छठ पर रेल यात्रियों की सुविधा के ल‍िए 08021/08022 शालीमार-थावे-शालीमार साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चलेगी।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: दीपावली एवं छठ पर रेल यात्रियों की सुविधा के ल‍िए 08021/08022 शालीमार-थावे-शालीमार साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चलेगी।

इसका परिचालन शालीमार से 06 से 20 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा थावे से 07 से 21 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों के लिए किया जाएगा। 

6 से 20 नवंबर तक शालीमार से चलेगी 

08021 शालीमार-थावे साप्ताहिक स्‍पेशल तक तय अवध‍ि में प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से 10.15 बजे प्रस्थान कर सांतरागाछी से 10.35 बजे, डानकुनी से 11.40 बजे खुलेगी।

बर्द्धमान से 12.33 बजे, दुर्गापुर से 13.33 बजे, आसनसोल से 14.10 बजे, चित्तरंजन से 14.36 बजे, मधुपुर से 15.16 बजे, जसीडीह से 15.42 बजे रवाना होगी। 

झाझा से 16.50 बजे, किऊल से 17.37 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.27 बजे, हाजीपुर से 21.15 बजे, सोनपुर से 21.27 बजे खुलेगी।

दूसरे दिन खैरा से 01.32 बजे, मढ़ौरा से 01.47 बजे, मसरख से 02.02 बजे, दिघवा दुबौली से 02.25 बजे तथा गोपालगंज से 03.02 बजे छूटकर थावे 04.00 बजे पहुंचेगी।

थावे से सुबह 9 बजे होगी रवाना 

वापसी यात्रा में, 08022 थावे-शालीमार साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 से 21 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को थावे से 09.00 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 09.14 बजे खुलेगी।

इसके बाद दिघवा दुबौली से 09.50 बजे, मशरक से 10.14 बजे, मढ़ौरा से 10.30 बजे, खैरा से 10.45 बजे, सोनपुर से 12.17 बजे, हाजीपुर से 12.40 बजे रवाना होगी। 

वहां से शाहपुर पटोरी से 13.27 बजे, बरौनी से 15.30 बजे, किऊल से 17.12 बजे, झाझा से 19.10 बजे, जसीडीह से 19.50 बजे, मधुपुर से 20.22 बजे चलेगी। 

इसके बाद चित्तरंजन से 21.17 बजे, आसनसोल से 21.47 बजे, दुर्गापुर से 22.18 बजे, बर्द्धमान से 23.44 बजे, दूसरे दिन डानकुनी से 00.50 बजे तथा सांतरागाछी से 02.47 बजे छूटकर शालिमार 03.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 13, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.