Voice of Eastern India

बिहार होते हुए जयपुर तक चलेगी नई ट्रेन, देखें रूट डिटेल 



यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सांतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 4 नवंबर से नियमित परिचालन होगा। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सांतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 4 नवंबर से नियमित परिचालन होगा। 

यह ट्रेन खड़गपुर-टाटानगर-रांची-लातेहार-डालटनगंज -गढ़वा रोड-जपला-डेहरी ऑनसोन- सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज-टुण्डला-ईदगाह आगरा के रास्ते सांतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलेगी।

इस ट्रेन को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 26 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। गाड़ी संख्या 18061 सांतरागाछी से प्रत्येक बुधवार तथा खातीपुरा से प्रत्येक शुक्रवार को 18062 नंबर से खुलेगी।

बुधवार को संतरागाछी से खुलेगी ट्रेन

नई ट्रेन में सात एसी कोच, छह स्लीपर चार जेनरल समेत 22 कोच होगा। प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से दोपहर बाद 14.15 बजे खुलकर अगले दिन गुरुवार की सुबह 06.20 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। 

वहां से  06.44 बजे सासाराम, 07.16 बजे भभुआ रोड, 08.48 बजे डीडीयू, 11.25 बजे प्रयागराज, 14.00 बजे कानपुर सेंट्रल, 18.20 बजे ईदगाह आगरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा (जयपुर) से 09.15 बजे खुलकर शनिवार को 00.43 बजे डीडीयू, 01.38 बजे भभुआ रोड, 02.15 बजे सासाराम, 02.30 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी।

बता दें क‍ि 08061 संतरागाछी-खातीपुरा इनोग्रेशन ट्रेन सासाराम व डेहरी दोनों स्टेशन पर मंगलवार को निर्धारित समय से पहले पहुंची।

वहीं गाड़ी संख्या 08181 टाटानगर-खातिपुरा इनोग्रेशन स्पेशल सासाराम जंक्शन पर पांच मिनट देरी से पहुंची। पश्चिम बंगाल और राजस्थान की ओर रेल संपर्क का एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में माना जा रहा है।

यह रेल सेवा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरते हुए इन राज्यों के बीच रेल संपर्क को मजबूती प्रदान करेगी।

इस ट्रेन का ठहराव डीडीयू रेल डिवीजन के पांच स्टेशनों पर दिया गया है, जिसमें सासाराम, डेहरी, डीडीयू, भभुआ रोड व जपला शामिल है।  





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.